Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : डॉ० संजीव जैन ने बच्चे के गले में फंसा लोहे का पेच बिना ऑपरेशन निकाल बचाई बच्चे की जान

परिजनों ने डॉक्टर का जताया आभार 


रिपोर्ट-भूपेन्द्र सागर
हापुड़-डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप यूं ही नहीं कहा जाता है,इंसान का जीवन बचाने के लिए आज भी कुछ डॉक्टर ऐसे हैं जो पैसे को एहमियत ना देकर इंसान का जीवन बचाने के महत्व को मानते हैं,ऐसा ही एक मामला हापुड़ नगर में देखने को मिला है,जहां जनपद बुलंदशहर के गांव बीबी नगर निवासी सुभाष का एक वर्षीय बेटा प्रशांत लोहे का पेच निगल गया,लोहे का पेच जाकर गले के बीचों बीच फंस गया,और बच्चा रोने चिल्लाने लगा,घबराया हुआ बच्चे का पिता बच्चे को लेकर कई हॉस्पिटलों में डॉक्टरों के पास गया गले का एक्सरा कराने के बाद पता चला कि गले के बीचों बीच लोहे का पेच फंसा है और ऑपरेशन के बाद निकालना पड़ेगा,बच्चे का पिता हापुड़ नगर स्थित डॉक्टर संजीव जेन एमबीबीएस,एमएस,ई इन टी के क्लिनिक पर बच्चे को लेकर पहुंचा,जिसके बाद डॉक्टर संजीव जेन व उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बिना ऑपरेशन ही लोहे के पेच को निकाल दिया,जिसके बाद परिवार की जान में जान आई, और परिजनों ने डॉक्टर संजीव जेन का आभार जताया।दो पैसे के लालच में जो डॉक्टर मेहनत किये बगैर ही ऑपरेशन बोल देते हैं उन्हें संजीव जेन जैसे डॉक्टरों से सीख लेनी चाहिए।