Banga Electronics

Kidszee

गढ़मुक्तेश्वर : पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा मेले का भूमि पूजन संपन्न



अधिकारियों ने मेला तैयारियों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश


रिपोर्ट-भूपेन्द्र सागर

गढ़मुक्तेश्वर।आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को गंगा तट पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से भूमि पूजन व समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर,जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिलाधिकारी अभिषेक पांडे, सीडीओ हिमांशु गौतम सहित प्रशासन के कई अधिकारी और विभागीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। पंडित गोविंद, विनोद शास्त्री और विवेक कृष्ण अत्री ने पूजन संपन्न कराया।इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने गंगा में आचमन कर पूजा-अर्चना की और मेले के सफल आयोजन की कामना की। भूमि पूजन के बाद सभी अतिथियों ने तैयारियों को जानकर समीक्षा की और संबंधित विभागों को समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।आपको बता दें कि अलग अलग राज्यों सहित आसपास के जनपदों से लाखों की संख्या में पौराणिक कार्तिक मेले में गंगा स्नान करने अपने परिवार के साथ पहुँचते हैं,जिसको लेकर जनपद के प्रशासन श्रद्धालुओं के लिए पूर्ण रूप से कड़ी मेहनत के साथ मेले को सम्पन्न कराने के लिए जुटा रहता है।