लखनऊ। गाजियाबाद की प्रतिभाशाली छात्रा महिरा मेहरोलिया, कक्षा 5, रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग़ाज़ियाबाद की विद्यार्थिनी ने उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सन जूनियर गर्ल्स ओवर 47 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जनपद और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
यह प्रतियोगिता 41वीं सब-जूनियर, 9वीं कैडेट एवं 42वीं सीनियर क्योरगी तथा 9वीं पूम्से स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025 के अंतर्गत 5 से 8 नवम्बर 2025 तक के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित की गई।
महिरा ने ग़ाज़ियाबाद ज़िले का प्रतिनिधित्व करते हुए अद्भुत साहस, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय दिया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं प्रशिक्षकों ने हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


