Banga Electronics

Kidszee

सीओ ने किया थाना बाबूगढ़ का अर्धवार्षिक निरीक्षण

सीओ ने किया थाना बाबूगढ़ का अर्धवार्षिक निरीक्षण


सीओ ने अभिलेख, बैरक और साफ-सफाई की जांच, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


हापुड़। शुक्रवार को सीओ वरुण मिश्रा ने थाना बाबूगढ़ का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ने थाने के विभिन्न हिस्सों और प्रशासनिक कार्यों का बारीकी से जायजा लिया और सम्बंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ मिश्रा ने सबसे पहले थाना कार्यालय के अभिलेखों और अपराध रजिस्टर का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, और साइबर हेल्प डेस्क के संचालन की स्थिति की भी जांच की। इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिसकर्मियों के रहने की जगह बैरक, मेस, मालखाना, शस्त्रागार और बन्दीगृह का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव की व्यवस्था और पूरे थाना परिसर की साफ-सफाई को भी चेक किया। निरीक्षण के अंत में सीओ वरुण मिश्रा ने संबंधित पुलिसकर्मियों को अभिलेखों के उचित रखरखाव, जनसुनवाई में तेजी लाने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।