हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के दिल्ली लखनऊ हाईवे पर दो मोटरसाइकिलो की जोरदार भीड़त हो गई। हादसे मे मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। जहाँ चिकित्सको ने घायलों की नाजुक हालात देखकर मेरठ के अस्पताल के लिए रेपर कर दिया। शुक्रवार को बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव दयानंदपुर निवासी ऋषिपाल व उनकी पत्नी रजनी किसी कार्य से हापुड़ आ रहे थे। जैसे ही पुराने दिल्ली लखनऊ हाईवे स्थित बाबूगढ़ कैंट के पास पहुंचे तभी एक अनियंत्रित अज्ञात मोटरसाईकिल से जोरदार भीड़त हो गई। इस दौरान पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पति पत्नी को देख पास से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी हापुड़ पहुंचाया। जहां हालात देख मेरठ रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया था। जहां हालत गंभीर देख मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। शिकायत प्राप्त कर मामले में केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी


