Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ में हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद



हापुड़। थाना देहात के स्वर्ग आश्रम रोड पर हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार नामजद आरोपी को धनौरा कट से दोयमी धनौरा रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस बरामद किया है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया जिम कर कर घर वापस लौट रहे हिस्ट्रीशीटर अतुल पर बुलेट सवार आरोपियों ने फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें अतुल गोली लगने से घायल हो गया। मामले में परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने घटना में फरार चल रहे नामजद आरोपी मनीष उर्फ मतनौरा पुत्र सतीश कुमार निवासी देवलोक कालोनी को मुखबिर की सूचना पर धनौरा कट से दोयमी धनौरा रोड से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय समक्ष पेश कर दिया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।