Banga Electronics

Kidszee

बार काउंसिल चुनाव: हापुड़ में डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव को मिला ज़ोरदार समर्थन, प्रोटेक्शन एक्ट पर दिया आश्वासन


हापुड़ में डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव (क्रम संख्या 325) का जनसंपर्क - अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन

हापुड़। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने शुक्रवार को हापुड़ बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट और समर्थन मांगा। अधिवक्ताओं ने उनका जोशदार स्वागत किया और उन्हें अपनी जीत का पूरा भरोसा दिलाया।

मुलाकात के दौरान, अधिवक्ताओं ने प्रमुखता से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट (Advocate Protection Act) लागू करने की मांग रखी। इस पर, डॉ. यादव ने उन्हें आश्वस्त किया कि चुनाव जीतने के बाद, वह पहली ही बैठक में इस दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।

डॉ. यादव ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही न्यायालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं जैसे जल, शौचालय और अन्य सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जाएगा, ताकि अधिवक्ताओं को काम करने में किसी तरह की परेशानी न हो।
इस मौके पर उनके साथ उन्नाव के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार यादव, वैद्य अजय वर्मा, अनिल टाइगर, मुकेश कुमार, बिलाल अहमद, पुरुषोत्तम वर्मा, रवि चौधरी, ओमवीर सिंह, हापुड़ बार के अध्यक्ष संजय कंसल, महामंत्री विजय कुमार सैनी आदि कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।