हापुड़। नगर के मोहल्ला लज्जापुरी वार्ड नंबर-2 में वसंत पंचमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह और सादगी के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों ने एक विशेष चाय पार्टी का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना और त्योहार की खुशियां साझा करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान रिश्तों की गर्माहट और चाय की मिठास का अनूठा संगम देखने को मिला। मोहल्लेवासियों ने एक-दूसरे को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं और सादगीपूर्ण तरीके से इस दिन को यादगार बनाया।
इस अवसर पर एडवोकेट ललित कुमार ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि त्योहार हमारे समाज में एकजुटता का संदेश लाते हैं। छोटी-छोटी खुशियां ही जीवन में बड़े बदलाव लाती हैं और इस तरह के आयोजनों से मोहल्ले के रिश्तों में मजबूती आती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जतिन आजाद, बिट्टू जाटव, सोहनवीर, विपिन, प्रियांशु, सुनील, रोहित, संदीप डेकोरेटर, सचिन, हरीश, अमन, अरुण, डॉ. विजय, राज कैमरा, बिट्टू, पिंटू, पप्पी, राहुल और रोहित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



