Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : संविधान के बिना गणतंत्र की कल्पना असंभव: जतिन आज़ाद


हापुड़। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मोहल्ला लज्जापुरी निवासी अपना समाज संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मेरठ तिराहा स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान दिल्ली पुलिस में तैनात जतिन आज़ाद ने संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र का वास्तविक अर्थ जनता का शासन है, जहाँ नेतृत्व जनता के हाथ में होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के बाद ही भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना। जतिन कुमार ने बाबा साहब को गणतंत्र का 'महानायक' बताते हुए कहा कि देश को अनमोल संविधान देने के लिए भारत हमेशा उनका ऋणी रहेगा।
वहीं एडवोकेट ललित कुमार ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में संविधान का सपना बाबा साहब के कारण ही साकार हो सका है। उन्होंने कहा कि भारतीयों को यह जानना बेहद जरूरी है कि संविधान की वजह से ही हम आज लोकतांत्रिक अधिकारों का आनंद ले पा रहे हैं। कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर में बाबा साहब के प्रति आदर भाव रखने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।