Banga Electronics

Kidszee

व्यक्तिगत टिप्पणी करना भाजपा की राजनीतिक गिरावट का प्रतीक: आनंद गुर्जर

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मांगें माफी, वरना सड़कों पर उतरेगी समाजवादी पार्टी

 व्यक्तिगत टिप्पणी करना भाजपा की राजनीतिक गिरावट का प्रतीक: आनंद गुर्जर 

रिपोर्ट - अनुज सिंह 

हापुड़। प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार को लेकर की गई कथित व्यक्तिगत टिप्पणी के विरोध में समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री के बयान को निंदनीय, अमर्यादित और राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया जिलाध्यक्ष एडवोकेट आनन्द गुर्जर कहा कि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अशोभनीय है। अखिलेश यादव न केवल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, बल्कि प्रदेश की राजनीति का एक बड़ा चेहरा भी हैं। उनके परिवार पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी पूरे समाजवादी परिवार का अपमान है। समाजवादी पार्टी इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक  ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी, तो पार्टी मजबूर होकर बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। प्रेस वार्ता में मौजूद सपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि भाजपा नेताओं की भाषा लगातार असंयमित होती जा रही है और जनता अब ऐसे बयानों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहने का संकल्प लिया।