Banga Electronics

Kidszee

मायावती से मिले युवा नेता विपिन दीवान, सदर सीट के दावेदारों में खलबली

मायावती से मिले युवा नेता विपिन दीवान,  सदर सीट के दावेदारों में खलबली

युवाओं में पैठ और सामाजिक सक्रियता ने बढ़ाया कद,  2007 के बाद बसपा का सूखा खत्म करेंगे दीवान​

ब्यूरो रिपोर्ट 

हापुड़।  बसपा सुप्रीमो मायावती से लखनऊ में मौहल्ला सोटावली निवासी युवा बसपा नेता विपिन दीवान की मुलाकात के बाद जनपद का सियासी पारा अचानक चढ़ गया है। इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आते ही हापुड़ सदर विधानसभा सीट से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे अन्य दावेदारों के खेमे में हड़कंप मच गया है। ​विपिन दीवान की गिनती जिले के उन युवा नेताओं में होती है जिनकी युवाओं और सभी वर्गों के लोगो के बीच गहरी पैठ मानी जाती है। वे समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रमों और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। जिससे उनकी लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। जानकारों का मानना है कि बसपा हाईकमान इस बार किसी ऐसे चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में है जो पार्टी के पुराने कैडर को जोड़ने के साथ-साथ युवाओं को भी साथ ला सके। ​सदर विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बसपा के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। ऐतिहासिक रूप से देखें तो वर्ष 2007 के बाद से इस सीट पर बसपा का कोई भी प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं कर पाया है। लगातार मिल रही हार के बाद अब पार्टी सुप्रीमो मायावती जिले की इस महत्वपूर्ण सीट पर नेतृत्व परिवर्तन और नए चेहरे को मौका देने पर गंभीरता से विचार कर सकती है। ​विपिन दीवान की सीधे बसपा सुप्रीमो से मुलाकात ने जिले के उन दिग्गजों की चिंता बढ़ा दी है जो पिछले काफी समय से क्षेत्र में अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। चर्चा है कि इस मुलाकात में जिले के राजनैतिक हालातों और संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा हुई है। यदि विपिन दीवान के नाम पर मुहर लगती है तो यह सदर विधानसभा सीट राजनीति में एक बड़ा उलटफेर साबित हो सकता है। सदर विधानसभा की सुरक्षित सीट पर जीत के लिए बसपा इस बार नए सिरे से 'सोशल इंजीनियरिंग' कर रही है। विपिन दीवान जैसे सक्रिय और युवा नेता को तवज्जो देना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। फिलहाल इस मुलाकात के बाद से ही कयासों का दौर शुरू हो गया है और सभी की नजरें लखनऊ से आने वाले अगले संकेत पर टिकी हैं। लखनऊ से आते ही विपिन दीवान के आवास पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जमकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का जोश यह बताने के लिए काफी था कि विपिन दीवान को लेकर जमीनी स्तर पर माहौल बनना शुरू हो गया है। विपिन दीवान का कहना है बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ उनकी चर्चा काफी सकारात्मक रही। बहन जी ने हापुड़ की सुरक्षित सीट पर पार्टी को फिर से नंबर वन बनाने का मंत्र दिया है। विपिन दीवान ने साफ किया कि वे पार्टी के एक अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं और हाईकमान के हर फैसले के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे रहेंगे।