Banga Electronics

Kidszee

हापुड़- नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पीड़िता को सकुशल किया बरामद

Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। थाना पिलखुवा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है, साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पिलखुवा थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि नाबालिग के परिजनों द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के मामालें में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया और मुख्य आरोपी शहरयाब पुत्र कलवा निवासी ग्राम डूहरी, थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ को सरस्वती कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है। वहीं आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।