Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। “अलविदा जुमा” की नमाज को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, जहां संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया।
इसी क्रम में थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने मय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने थाना देहात क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों पर पहुंचकर नमाज के दौरान व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया।
नमाज के दौरान पुलिस बल पूरी तरह सतर्क रहा और हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखी गई, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो सके। पुलिस की मुस्तैदी और सक्रियता के चलते “अलविदा जुमा” की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने कहा कि त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



