Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित प्रभा विहार में विश्व ब्राह्मण संघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला संरक्षक डॉ. देवेंद्र वशिष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
इस अवसर पर प्रदेश कानूनी सलाहकार पंडित नरेश चंद शर्मा ने कहा कि संगठन के संस्थापक पंडित मांगेराम शर्मा के आदर्शों पर चलते हुए विश्व ब्राह्मण संघ उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने समाज में एकता और संस्कारों को बनाए रखने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं और उन्हें अजर-अमर माना जाता है। उन्होंने बताया कि त्रेता युग में भगवान परशुराम ने अधर्म के खिलाफ संघर्ष करते हुए 21 बार पृथ्वी को अत्याचारियों से मुक्त कराया।
इस दौरान संगठनात्मक विस्तार करते हुए हापुड़ निवासी पंडित लक्ष्मण शर्मा को जिला उपाध्यक्ष हापुड़ नियुक्त किया गया। नियुक्ति पर उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिला संरक्षक और मुख्य अतिथि डॉ. देवेंद्र वशिष्ठ, जिला अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा, जिला कानूनी सलाहकार पंडित अशोक शर्मा एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष पंडित कुलदीप शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पंडित सुनील शर्मा, आदेश कुमार, राजीव कुमार, सचिन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



