Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। ज़िलें में में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने पुतला छीन लिया, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान “मोदी-योगी मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए।
इसी बीच, रामनिवास इंटर कॉलेज की छात्राओं को कथित रूप से राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल कराने का मामला भी तूल पकड़ता जा रहा है। महिला आक्रोश अभियान के तहत हुए इस प्रदर्शन में छात्राओं की भागीदारी को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।
जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि सपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर ने घटना की निंदा करते हुए कहा, “छात्राओं को राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षा संस्थानों को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। नाबालिगों के साथ इस प्रकार का व्यवहार उनके अधिकारों का हनन है।
एडवोकेट आनंद गुर्जर ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भाजपा जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं द्वारा जन आक्रोश रैली में पुतला फूंका गया जो बेहद ही निंदनीय है।
उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएं।



