Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विश्व ब्राह्मण संघ, जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन रेलवे रोड स्थित जिला संरक्षक डॉ. देवेंद्र वशिष्ठ के आवास पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कैंप कार्यालय का विधिवत उद्घाटन उप जिला अधिकारी इला प्रकाश द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव हमारे लिए आस्था और गौरव का विषय है। इस प्रकार के आयोजन समाज को एकजुट करने और हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करते हैं। हापुड़ में आयोजित यह कार्यक्रम निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक संदेश देगा।
जिला संरक्षक डॉ. देवेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर कैंप कार्यालय का उद्घाटन हो रहा है। हम सभी मिलकर समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम को लेकर विश्व ब्राह्मण संघ के पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
इस अवसर पर पूर्व सदर विधायक गजराज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा, प्रदेश कानूनी सलाहकार पंडित नरेश चंद शर्मा एडवोकेट, जिला संरक्षक नवरत्न त्यागी, जिला संरक्षक डॉ. अनिल वाजपेयी, डॉ. आराधना वाजपेयी, जिला कानूनी सलाहकार अशोक शर्मा एडवोकेट, डॉ. एसके कौशिक, जिला महासचिव नरेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव सचिन गोयल और जिला मीडिया प्रभारी हापुड़ सुनील शर्मा सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।



