Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ से बसपा के विपिन दीवान प्रत्याशी घोषित, कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटी हजारों समर्थकों की भीड़


हापुड़। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं और सर्व समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेना रहा।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी बाबू मुनकाद अली पहुंचे। उनके साथ मुख्य सेक्टर प्रभारी मेरठ मंडल सतपाल पेपला, दिनेश गाजीपुर, रवि जाटव, मेघानंदू जाटव तथा बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. एके कर्दम मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. एके कर्दम ने हापुड़ विधानसभा सीट से विपिन दीवान को बसपा प्रत्याशी घोषित किया।

हापुड़ विधानसभा से टिकट घोषित होने पर सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विपिन दीवान ने मुख्य अतिथियों को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। सम्मेलन में पहुंचे हजारों लोगों ने विपिन दीवान को विधायक बनाने का संकल्प लिया।

सभा को संबोधित करते हुए बाबू मुनकाद अली और सतपाल पेपला ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को हटाकर बसपा की सरकार बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर बहन मायावती के हाथों को मजबूत किया जाएगा।

सम्मेलन में किसान नेताओं सहित सर्व समाज के लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। कार्यक्रम में रवि जाटव एडवोकेट, रमेश चंद्र, महेश टायर वाले, जगबीर गुर्जर, भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी कुशल पाल आर्य, तेजपाल जाटव, किसान नेता हरिश हुण, वरुण वैध, लोकेंद्र जाटव, जितेंद्र बंसल, मुजाहिद हुसैन, सतीश प्रधान, तमकीन सैफी, बाबू भाई, मनोज सागर, नितिन, राजकुमार, अजीत रेत, राजू जाटव, खालिद राजा, कल्लू, नौशाद प्रधान, प्रदीप भाई सहित हजारों बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।