Banga Electronics

Kidszee

हापुड़- मकान मालिक पर किराएदार का सामान बाहर फेंकने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर-5 में मकान को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। एक किराएदार ने मकान मालिक पर जबरन घर से सामान बाहर फेंकने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मजीदपुरा निवासी अंजार का आरोप है कि उसका और मकान मालिक मोबीन के बीच मकान का सौदा तय हुआ था। अंजार का कहना है कि उसने अपना मकान बेचकर मोबीन को 2 लाख 40 हजार रुपये दिए थे। इसके बावजूद मकान की रजिस्ट्री अथवा स्वामित्व उसके नाम नहीं किया गया।

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इस संबंध में विरोध जताया और अपने पैसे व मकान के संबंध में बात की, तो मकान मालिक ने कथित तौर पर उसका सामान जबरन घर से बाहर फेंक दिया। घटना के बाद पीड़ित ने नगर कोतवाली पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है।

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है तथा उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।