Banga Electronics

Kidszee

हापुड़- रामलीला मैदान की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, एसडीएम से पैमाइश व कार्रवाई की मांग


Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। श्री रामलीला समिति (रजिस्टर्ड) हापुड़ के महामंत्री उमेश अग्रवाल ने एसडीएम हापुड़ को प्रार्थना पत्र देकर रामलीला मैदान से सटी भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने तथा रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए भूमि की पैमाइश कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।


प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि श्री रामलीला समिति वर्षों से लज्जापुरी स्थित निजी रामलीला मैदान में धार्मिक आयोजन, रामलीला मंचन तथा साप्ताहिक बाजार का संचालन करती है। समिति का आरोप है कि कुछ लोगों ने वर्ष 2004 में खरीदी गई 27 वर्ग गज भूमि से अधिक क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है तथा सार्वजनिक उपयोग के लिए छोड़े गए रास्ते पर भी अतिक्रमण कर लिया है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि रामलीला मैदान और श्रीराम मंदिर के समीप मीट एवं मुर्गे की दुकान संचालित की जा रही है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है।

समिति ने एसडीएम से मांग की है कि संबंधित भूमि की राजस्व विभाग से पैमाइश कराई जाए, खरीदी गई भूमि से अतिरिक्त कब्जे को हटाया जाए, अतिक्रमित रास्ता मुक्त कराया जाए तथा नियमों के विपरीत संचालित दुकानों पर विधिक कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।