Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : आरोग्य अस्पताल में डॉक्टर्स डे की धूम, इनर व्हील क्लब ने डॉक्टरों को भेंट किए सम्मान पत्र।

आरोग्य अस्पताल में इनर व्हील क्लब ने डॉक्टरों को किया सम्मानित।



By -Naveen gautam 
हापुड़। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के विशेष अवसर पर इनर व्हील क्लब द्वारा वर्ष 26-27 की अध्यक्षा श्वेता जैन के नेतृत्व में आरोग्य अस्पताल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समर्पित भाव से अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने वाले और धरती पर ईश कृपा के भागीदार माने जाने वाले चिकित्सक वर्ग को सम्मान प्रतीक भेंट किए गए।

चिकित्सकों की उत्कृष्ट सेवाओं को सराहते हुए समारोह में डॉ पराग शर्मा, डॉ अशोक ग्रोवर, डॉ विक्रांत बंसल, डॉ संजीव वशिष्ट, डॉ पूनम ग्रोवर, डॉ मीनू सैनी, डॉ छवि त्यागी एवं डॉ हिना आहूजा को सम्मान पत्र के साथ उपहार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ पूनम ग्रोवर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद डॉ अशोक ग्रोवर ने उपस्थित सभी लोगों को डॉक्टर्स डे के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर सभी चिकित्सक गण ने निकट भविष्य में अपने सेवा कार्यों के प्रति कटिबद्धता और आपसी सहयोग सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।


इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा श्वेता जैन ने इस सुव्यवस्थित कार्यक्रम के आयोजन के लिए आरोग्य हास्पिटल के मुख्य चिकित्सक डॉ पराग शर्मा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ पराग शर्मा ने इनर व्हील क्लब के अध्यक्ष व समस्त पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और सभी साथी डॉक्टरों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं। इस गरिमामयी अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्य किरण क्लेयर, तबस्सुम खान, डॉ पूनम ग्रोवर, श्वेता महेश्वरी, सोनल जैन और प्रियंका कंसल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। सूक्ष्म जलपान के साथ इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम का समापन हुआ।