Banga Electronics

Kidszee

हरियाली अभियान को जन-आंदोलन बनाएगी समाजवादी पार्टी: तेजपाल प्रमुख

सपा के हरियाली अभियान में जुटे कार्यकर्ता, गिनाईं उपलब्धियां

हरियाली अभियान को जन-आंदोलन बनाएगी समाजवादी पार्टी: तेजपाल प्रमुख
(लखनऊ ब्यूरो) 
हापुड़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान के तहत जनपद में 1 से 7 जुलाई तक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को पूर्व जिला अध्यक्ष तेजपाल प्रमुख के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर रोड मस्जिद परिसर, ग्राम सलाई और शाहपुर फगोता में पौधे रोपे। इस दौरान तेजपाल प्रमुख ने जनता को वर्ष 2012 से 2017 तक रही सपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने और प्रदेश के विकास का संकल्प लेने का आह्वान किया। तेजपाल प्रमुख ने बताया पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर हमारी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस हरियाली अभियान को जन-आंदोलन बनाने में जुटा है। इसके साथ ही, हमारा लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि जनता के दिलों में विश्वास को फिर से सींचना है। वर्ष 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास और जन-कल्याण के जो ऐतिहासिक कार्य किए थे, आज जनता उन दिनों को याद कर रही है। हमें पूरा भरोसा है कि कार्यकर्ता अपनी एकजुटता के दम पर वर्ष 2027 में आदरणीय अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर वापस लाएंगे। इस अवसर पर राजेश यादव, विनीत त्यागी, यशी यादव, इकबाल कुरैशी और मुजफ्फर हुसैन सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।