Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ मे स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हापुड़ पुलिस अलर्ट: सीओ और नगर कोतवाल ने रेलवे स्टेशन पर चलाया सघन चैकिंग अभियान

हापुड़ मे स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हापुड़ पुलिस अलर्ट: सीओ और नगर कोतवाल ने रेलवे स्टेशन पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

हापुड़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से हापुड़ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनीता चौहान और नगर कोतवाल मनीष चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल ने हापुड़ रेलवे स्टेशन पर एक विशेष और सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्मों, प्रतीक्षालयों और सर्कुलेटिंग एरिया का बारीकी से निरीक्षण किया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और उनके सामान की गहनता से तलाशी ली गई। इसके साथ ही स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों की भी बोगियों में जाकर जांच-पड़ताल की गई।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे शहर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने जीआरपी व आरपीएफ के जवानों के साथ समन्वय बनाकर स्टेशन पर चौकस रहने के निर्देश दिए।
नगर कोतवाल मनीष चौहान ने यात्रियों से अपील की कि वे किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।