Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ मे एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कैम्प कार्यालय पर फहराया तिरंगा, वितरित की मिष्ठान



हापुड़ मे एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कैम्प कार्यालय पर फहराया तिरंगा, वितरित की मिष्ठान

हापुड़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पूरे जनपद में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने एसपी कैम्प कार्यालय पर पूरे विधि-विधान और सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के उपरांत एसपी ने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से अपनी सेवाएं देने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा कैम्प कार्यालय में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का मुंह मीठा कराते हुए मिष्ठान वितरित किया गया, जिससे माहौल में खुशी और उमंग दोगुनी हो गई।