Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत सैकड़ों जवानों ने दिखाया उत्साह

 
विकास भवन से लोहिया पार्क तक निकाली पीआरडी जवानों की तिरंगा रैली

 सीडीओ श्रुति शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सैकड़ों जवानों ने दिखाया उत्साह

हापुड़। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति का जज्बा सिर चढ़कर बोला। शनिवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, हापुड़ द्वारा पी०आर०डी० जवानों की एक विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
यह तिरंगा रैली विकास भवन से प्रारंभ होकर लोहिया पार्क तक निकाली गई, जिसे मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्रुति शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
> क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अन्जु चौधरी ने बताया कि "हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के दिल में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना है। पीआरडी जवानों ने रैली के माध्यम से आमजन को अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने का संदेश दिया है।"
इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी रानू धारीवाल व प्रियंका चौधरी सहित मंगल दल के सदस्य और विभागीय कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। रैली में करीब सैकड़ों की संख्या में पीआरडी जवानों ने अनुशासित तरीके से सहभागिता की।