हापुड़। सराफा एसोसिएशन हापुड़ द्वारा स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। उपस्थित सभी सदस्यों ने एक साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता तथा गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
सराफा एसोसिएशन के प्रधान शरद अग्रवाल ने स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमें राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि में अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने समाज और व्यापार क्षेत्र में मिलकर देशहित के लिए काम करने का आह्वान किया।
ध्वजारोहण के उपरांत पुराना शिव मंदिर प्रांगण में लकी ड्रा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस लकी ड्रा में विजय शर्मा, योगेश कुमार, इस्तेकार और संजीव कुमार को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस गरिमामय आयोजन में एसोसिएशन के उप प्रधान सनी जैन, मंत्री वीरेंद्र कुमार पिल्लू, उप मंत्री दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आयुष शर्मा, ऑडिटर निकेत, मीडिया प्रभारी शेखर कपूर, संजीव जैन, अरविंद शर्मा, विजय शर्मा, नरेंद्र कुमार, बॉबी, लोकेश गुप्ता, विवेक गुप्ता, संदीप गोयल, मॉन्टे, और विवेक गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यापारी एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।



