हापुड़। जनपद में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बुलंदशहर रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मुख्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने की।
प्रातः ठीक 10 बजे जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। तत्पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने राष्ट्रगान गाकर अमर शहीदों को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि आज हम जिस आजाद फिजा में सांस ले रहे हैं, वह स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का ही नतीजा है।
नारों से गूंजा बुलंदशहर रोड
ध्वजारोहण के बाद पार्टी कार्यालय से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर रोड पर पैदल मार्च किया। 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
संविधान की रक्षा का संकल्प
अध्यक्षीय संबोधन में आनंद गुर्जर ने कहा, "अमर शहीदों के संघर्षों से हमें यह लोकतंत्र मिला है। हमें देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।" उन्होंने सभी जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में आपसी सौहार्द और विकास को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश यादव, अफसाना चौधरी, रेशमा यादव, अरूण ढाका, रवि ढाका, संजय गर्ग, मो. विलाल, इकबाल कुरैशी, ललित सिंह, मोहसिन सलमानी, सुल्तान खान, हेमंत, दीपिका चुग, पवन चुग, अयूब सिद्दीकी, पुनीत त्यागी, पुरुषोत्तम वर्मा, प्रीति रानी, जहीर पहलवान, संजय अग्रवाल, मुन्नी यादव, विन्दा सैनी, अन्जू सिंह, प्रीति सिंह, सचिन शर्मा, अंकित शर्मा, हाजी यादइलाही, अख्तर मलिक, शिवकुमार यादव, संजय सिंह यादव, आरिफ सिद्दीकी, पीयूष वाल्मीकि, दिनेश तोमर, फारूक प्रधान, जाहिद अली, कामरान मलिक, सोनू चौधरी, नीरज कुमार, दिल जहां, श्याम सुंदर, अनुज सिरोही सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



