Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ मे यातायात पुलिस में तैनात सिपाही सूरज का निधन, पुलिस महकमे में छाया शोक

हापुड़ मे यातायात पुलिस में तैनात सिपाही सूरज का निधन, पुलिस महकमे में छाया शोक

हापुड़। जनपद पुलिस महकमे से एक दुखद खबर सामने आई है। हापुड़ यातायात पुलिस मे तैनात सिपाही सूरज का देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। सिपाही के असमय निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, सिपाही सूरज की तबीयत खराब होने के चलते उनका अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही पुलिस महकमे में शोक छा गया।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत सिपाही को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।