Banga Electronics

Kidszee

हापुड। समाजवादी की सरकार आते ही उत्तर प्रदेश फिर से चलेगा प्रगति की ओर : आशुतोष शर्मा

रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह

हापुड़। समाजवादी नेता आशुतोष शर्मा ने बताया 5 वर्ष पूरे होने को है और भाजपा सरकार में सिर्फ बयान बाजी चल रही है और हर वर्ग आज परेशान है
70 लाख  रोजगार का वादा करके आज तक 7 लाख  रोजगार भी उत्तर प्रदेश में नहीं दिया गया वही रोजगार मांगने जाने वाले युवाओं को पुलिस की लाठी खानी पड़ रही है उत्तर प्रदेश महिला उत्पीड़न में नंबर वन प्रदेश बन गया है महंगाई की वजह से आम जनता अपना घर नहीं चला पा रही है हर स्तर पर सरकार आज फेल है और इस सरकार को बदलना होगा समाजवादी सरकार को लाना होगा।
आज जनता समाजवादी सरकार में किए गए कार्यों को याद कर रही है और फिर से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रयास कर रही है
समाजवादी की सरकार आते ही उत्तर प्रदेश फिर से प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेगा
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से दावेदार सपा नेता आशुतोष शर्मा ने बताया गांव गांव जाकर समाजवादी कार्यकर्ता आज जनता की मदद में लगे हुए हैं और समाजवादी सरकार में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचा रहे हैं।