Reoprt By- Reyazudden
हापुड : पिलखुवा स्थित सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सेक्रेटरी एम नटराजन एवं नर्सिंग कॉलेज की प्रधान अध्यापिका मनोहरी शिवा कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था के प्रधान अध्यापक प्रोफेसर डॉ नितिन कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें फार्मेसी शिक्षा एवं उससे जुड़े व्यवसाय के अवसरों के बारे में अवगत कराया। और छात्रों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। जिसमे विशाल कुमार तथा तानिया चौधरी मिस्टर एवं मिस फ्रेशर चुने गए।


