हापुड। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकर्ताओं ने गढ़मुक्तेश्वर स्थित होटल ली-ग्रांड में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का 43 वा जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया। लोकदल के वरिष्ठ नेता व प्रदेश महासचिव सोनी सिंह ने केक काटकर कार्यकर्ताओ को खिलाया। जयंत चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश महासचिव सोनी सिंह ने जयंत चौधरी की लंबी उम्र की कामना करते हुए गरीबो में केक व फल भी वितरित किए। इस मौके पर रालोद के वरिष्ठ नेता नानक चन्द शर्मा, प्रोफेसर अबासअली, हेमन्त मिश्र, मनीष कुमार, बोबेन्द्र, उमेश पाल, भूपेंद्र, अजय कुमार, नरेन्द्र, विजय सिंह, मुनेन्द्र, इयामुद्दीन आदि मौजूद रहे।


