Report By- Lakshman singh
हापुड। सिटी कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में दो मीडियाकर्मियों पर अज्ञात बदमाशों ने किया जानलेवा हमला मीडियाकर्मी का मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश। पीड़ित पत्रकार ने मामले की थाने में दी तहरीर।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात में एक युवती के साथ के साथ छेड़खानी की मिली सूचना पर जब संजय विहार आवास विकास कॉलोनी पत्रकार पहुचे तो वहाँ खड़ी एक ईको कार में सवार कुछ दबंगों ने दो पत्रकारों पर हमला कर दिया। जिसमे सचिन का सिर फट गया जबकि अन्य पत्रकार संजय कश्यप निवासी पंचवटी कॉलोनी मामूली रुप से घायल हो गया। इस दौरान कार सवार बदमाशों ने सचिन का फोन लूटकर भाग गए।
घायलों ने मामले की सूचना पुलिस को कॉल कर 112 पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पत्रकारों ने मामले की तहरीर थाने में देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। घण्टो बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। जिससे जनपद हापुड के पत्रकारों में रोष है। पत्रकारों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


