रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह
हापुड़। रालोद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का 43 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह केक काट व गरीबों को फ़ल भी वितरित किए।
सोमवार को हापुड़ जनपद के युवा रालोद जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का 43 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर रालोद कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह केक काटा और गरीबों को फ़ल भी वितरित किए।इस मौके पर हापुड़ विधानसभा सदर सीट से सभी भावी प्रत्याशी भी मौजूद रहे। वहीं सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में रालोद को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप, वरिष्ठ नेता नानक चंद शर्मा, अजयवीर चौधरी, शिवकुमार त्यागी, डॉ. नजमुद्दीन हवारी, अब्बास अली, भावी प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक विनोद हरित, प्रीता हरित, रश्मि चौधरी, वीरेंद्र गौतम, प्रवीन बाल्मीकि, अशोक राणा, हेमंत मिश्रा, सोनी सिंह, संजीव चौधरी, अंकुश सिवाल, प्रेमवीर प्रधान,रोनू प्रधान ढहाना सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।


