उत्तर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में जो योजनाएं चलाई जा रही हैं वह जनता के लिए लाभदायक हैं और उन्हें उनका लाभ मिल रहा है यही कारण है कि आज भाजपा से प्रभावित होकर समाज के लोग निरंतर भाजपा से जुड़ रहे हैं और सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ राहुल त्यागी, शिक्षाविद भाजपा नेता डॉ विपिन गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तरी विनीत दीवान, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री प्रदीप त्यागी उफ बबलू त्यागी, डॉक्टर वीरसेन, जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग यशवर्धन त्यागी, वार्ड सभासद पति सत्येन्द्र अधाना, सभासद पति विनित त्यागी, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया विभाग अनमोल प्रजापति, ज़िला सह-संयोजक सोशल मीडिया विभाग दीपांशु सिंह, नंदकिशोर उफ शानू लोधी, शिवम सिंह, सोनू चौधरी, रजनीश आदि रहे।


