Banga Electronics

Kidszee

हापुड। विवाद : विधायक व पालिकाध्यक्ष आमने-सामने विकास कार्यो की जांच की मांग को लेकर डीएम से शिकायत, जांच शरू, तीन सदस्य टीम करेगी जांच।

(रिपोर्ट- शिवकुमार रावत)

- अब पालिकाध्यक्ष ने लगाया विधायक व ठेकेदार पर राजनैतिक दुर्भावना का आरोप

- डीएम से मिल विधायक निधि व ठेकेदार के विकास कार्यों की जाँच कराने की मांग की

- तीन सदस्य टीम करेगी पालिका के कार्यो की जांच

हापुड। गढ़मुक्तेश्वर विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष का विवाद बढ़ता ही नजर आ रहा है विधायक कमल सिंह ने नगर पालिका परिषद के विकास कार्यो को लेकर शिकायत की हुई है जिसकी जांच शरू हो गई है। मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोना सिंह ने पालिका बोर्ड़ सदस्यों के साथ डीएम से मुलाकात की। पालिकाध्यक्ष व सदस्यों ने क्षेत्रीय विधायक कमल मलिक पर पार्टीबाजी के तहत राजनीतिक दुर्भावना का आरोप लगाते हुए विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों व ठेकेदार सुनील त्यागी के निर्माण कार्यों की जाँच कराए जाने की मांग की। इस मौके पर समस्त पालिका बोर्ड़ सदस्य मौजूद रहे।
बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर भाजपा विधायक कमल मलिक ने पालिका अध्यक्ष की मिलीभगत से कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार और धन गबन का मामला विधानसभा सत्र में उठाया था। विधायक ने प्रकरण पर नगर विकास अनुभाग को शिकायती पत्र भी भेजा था। उपसचिव अनुभाग के निर्देश पर डीएम अनुज सिंह ने एसडीएम की अध्यक्षता में 3 सदस्य टीम का गठन कर पालिका के खिलाफ जांच के आदेश दिए है। पालिका अध्यक्ष सोना सिंह समेत अन्य के खिलाफ नगर विकास के उपसचिव राजेंद्र मणि त्रिपाठी को भेजे पत्र को लेकर 6 बिंदुओं पर गहनता से जांच जारी है। शिकायत है कि पालिका परिषद के जरिए पालिका के नये भवन निर्माण में गंभीर अनियमितताएं बरती गई है। वहीं पुराना भवन होने के बावजूद भी दो करोड़ की लागत से ज्यादा रकम का दुरूपयोग नए पालिका कार्यालय निर्माण में किया गया है। 
जिसके बाद मंगलवार को पालिकाध्यक्ष सोना सिंह अपने पालिका बोर्ड़ सदस्यों के साथ जिला मुख्यालय पहुँचे। जहाँ पर उन्होंने जिलाधिकारी अनुज सिंह से मुलाकात करते हुए बताया कि क्षेत्रीय विधायक कमल मलिक द्वारा जो पालिकाध्यक्ष, बोर्ड़ व कर्मचारीगण पर जो आरोप लगाए गए हैं वो पूरी तरह से राजनीतिक संकीर्ण मानसिकता से परिपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि पालिका क्षेत्र में जो भी विकास कार्य कराए गए हैं वो क्षेत्र की जनता की मांग को देखते हुए गुणवत्तापूर्ण कराए गए हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक द्वारा कई कार्यों अपने नीजि स्वार्थ के चक्कर में कराए गए हैं जिनका आम जनता को कोई ताल्लुक नहीं है। केवल अपने लोगों को फायदा पहुंचाने की नियत से ये कार्य दुर्भावना पूर्वक व पैसा कमाने की नियत से कराए गए हैं। पालिकाध्यक्ष व बोर्ड सदस्यों ने विधायक निधि से कराए गए समस्त विकास कार्यों के भ्रष्टाचारों की जाँच कराकर कार्यवाही किए जाने की मांग की।
इसके अलावा पालिकाध्यक्ष व बोर्ड़ सदस्यों ने पालिका ठेकेदार सुनील त्यागी द्वारा की गई शिकायत पर बताया कि ठेकेदार सुनील त्यागी द्वारा किए गए जलकल विभाग व निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है।