Banga Electronics

Kidszee

हापुड : सत्ता परिवर्तन करके भाजपा के अहंकार को तोड़ना होगा - एडवोकेट मनोज भैया

(रिपोर्ट- शिवकुमार रावत)
हापुड। समाजवादी बाबासाहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के हापुड़ आगमन पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट मनोज भैया ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ फूलमाला व गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान मिठाई लाल भारती ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2022 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी से अनुरोध किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे और राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के विचारों को सुना। सपा नेता एडवोकेट मनोज भैया ने कहा कि आगमी विधानसभा चुनाव में सपा पूरे बहूमत से जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा समय आ गया है जब जनता को सत्ता परिवर्तन करके भाजपा के अहंकार को तोड़ना होगा। उन्होंने कहा समाजवादी सरकार आने पर ही दलितों का उद्धार संभव है भाजपा आज हर वर्ग का शोषण कर रही है। इस मौके पर संजय यादव, एडवोकेट पुरुषोत्तम वर्मा, विक्रम कसाना, विंदर कश्यप, पियूष वाल्मीकि, पंकज, देवेन्द्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।