Banga Electronics

Kidszee

हापुड : मोनाड वि०वि० में वार्षिक खेलकूद सप्ताह का आयोजन


(रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह)
हापुड। मोनाड वि०वि० के स्कूल ऑफ फार्मेसी द्वारा वार्षिक खेलकूद सप्ताह का आयोजन किया गया। सोमवार से गुरूवार तक चलने वाले इस चार दिवसीय खेल माहकुम्भ की शुरूआत कुलपति डॉ० एम० जावेद ने फीता काटकर और कुलसचिव कर्नल डी०पी० सिंह ने बैटिंग करके की। उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुये कुलपति ने कहा कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में खेल का महत्वपूर्ण योगदान होता । व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ भी शारीरिक स्वास्थ पर ही निर्भर करता है। कुलसचिव ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन को संतुलित करता है, अनुशासन सीखाता है और टीम भावना विकसित करने के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है।
सोमवार को डी०फार्म प्रथम वर्ष और बी०फार्म प्रथम वर्ष के मध्य हुए उद्घाटन मैच में बी०फार्म की टीम ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करना चुना। लेकिन विपक्षी टीम के धुआंधार बैटिंग कर रहे खिलाड़ियों को न रोक सके और डिप्लोमा पाठ्यक्रम की टीम ने शानदार बैटिंग करते हुये दस ओवर में छः विकटों के नुकसान पर एक सौ इक्ततीस रन का लक्ष्य खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुये बी० फार्म की टीम अत्तर रन पर ऑलआउट हो गयी।
उद्घाटन समारोह का संचालन शैलेन्द्र कुमार मिश्रा व आंकाक्षा शर्मा ने किया। इस मौके पर स्कूल ऑफ फार्मेसी की प्राचार्य डॉ० अजीत किरन कौर, विभागाध्यक्ष डॉ० गरिमा गुप्ता उपस्थित रहे और प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिप्रा त्यागी, पियूष चहल, तबस्सुम सफी, मोहित गिरी, विनित कुमार आदि लोगों का योगदान रहा।