Banga Electronics

Kidszee

हापुड पुलिस ने 48 घण्टे में किया महिला के साथ हुई लूट का खुलासा- लूट के रुपए व चोरी के वाहनों के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार



हापुड पुलिस ने 48 घण्टे में किया महिला के साथ हुई लूट का खुलासा
- लूट के रुपए व चोरी के वाहनों के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार

Report By- Naveen gautam
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र में एक महिला अपनी देवरानी के साथ सिरोधन बैंक से रूपये निकालकर घर जाने के लिये ई-रिक्शा में थीं तभी एक युवक आकर ई-रिक्शा में बैठ गया तथा कुछ दूरी पर जाकर वह युवक बैग में रखे रूपये लूटकर अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया गया था। धौलाना पुलिस ने 48 घण्टे में ही लूट का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूटी गई नकदी अवैध असलहा व बाइक बरामद की है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि अभियुक्त जावेद सिरोधन बैंक के पास खड़े होकर बैंक में आने-जाने वाले लोगों को देख रहा था तभी 02 महिलाएं एक थैला लेकर ई-रिक्शा में सिरोधन बैंक से ग्राम छज्जपुर के जाने के लिये बैठीं। सिरोधन बाईपास के करीब उसका साथी नवेद उर्फ नवल उस ई-रिक्शा में महिलाओं के साथ बैठ गया तथा कुछ दूरी पर चलने के बाद सही स्थान देखकर रूपयों से भरा बैग महिलाओं से छीन जावेद और सरताज सिरोधन बैंक से ही बाइक पर उस ई-रिक्शा के पीछे-पीछे चल रहे थे, दोनों ने नवेद उर्फ नवील के साथ मिलकर उन दोनों महिलाओं को धक्का देकर अपने साथी नवेद उर्फ नवील को अपनी मोटर साईकिल पर बैठा लिया था तथा रूपयों से भरा बैग छीनने के बाद गुलावठी की ओर भाग गये थे। तीनों ने घटना करने के उपरान्त उन महिलाओं से छीने बैग से मिले 80 हजार रूपयों से 20-20 हजार रूपये आपसे में बांट लिये थे। 
घटना का शीघ्र खुलासा करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 10 हजार रूप्ये पुरुस्कार देने की घोषणा की  है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोर आमिर पुत्र गुलाम रसूल निवासी चंदियाना वारावस्ती, बुलन्दशहर व अभिषेक उर्फ मल्लू पुत्र महेन्द्र सिह निवासी गढमुक्तेश्वर, हापुड को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से विभिन्न जनपदों से चोरी की गई 10 मोटर साइकिल, सैन्ट्रो कार, विभिन्न वाहनों की 20 चाबी एवं अवैध असलहा बरामद किया है।