Report By- Naveen gautam
हापुड़। पुलिस लाइन में तैनात उ0नि0 जो विधानसभा चुनाव ड्यूटी में जनपद हरदोई गये थे, जहां पर उनकी ब्रेन हैमरेज के कारण उपचार के दौरान लखनऊ में मृत्यु हो गई।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व अन्य अधिकारीगण/कर्मचारियों द्वारा पुलिस लाइन हापुड़ में उनके पार्थिव शरीर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए सांत्वना दी।
पुलिस लाइन में तैनात उ0नि0 राममेहर सिंह जो विधानसभा चुनाव ड्यूटी हेतु जनपद हरदोई गये थे, जहां पर इनको ब्रेन हैमरेज हो गया। जिनको उपचार हेतु ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां पर इनकी मृत्यु हो गई।


