Banga Electronics

Kidszee

हापुड : एलायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम में "पुण्य की दीवार" की हुई प्रसंसा

फोटो : पुस्तक का विमोचन करते हुए पदाधिकारी
 
हापुड़। एसोसिएशन ऑफ एलाइंस क्लब इंटरनेशनल के कार्यक्रम में एलायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट कि एक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एली अनुपम मित्तल द्वारा सभा में डिस्ट्रिक्ट की डायरेक्टरी चेतना का विमोचन किया गया। उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टरी बहुत आवश्यक होती है इसमें हमें क्लब की सही गतिविधियों तथा पदाधिकारियों के बारे में जानकारी मिलती है। क्लब की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एली डॉ0 शशिकिरण ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम में शिरकत करने वाले लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि हमारे डिस्ट्रिक्ट तथा अन्य डिस्ट्रिक्ट ने अच्छे कार्य किए हैं। डिस्ट्रिक्ट का परमानेंट प्रोजेक्ट "पुण्य की दीवार" की काफी प्रसंसा हुई। एली डॉ0 वीरेन्द्र ने कार्यक्रम का संचालन किया और एली अनीता तोमर को अगले वर्ष के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनोनीत किया गया। इस मौके पर एली गरिमा त्यागी, एली लता, एली प्रीति त्यागी, एली डॉ0 प्रेमलता  तिवारी, एली अनीता तोमर, एली प्रवीण अरोड़ा, एली राकेश अरोड़ा, एली डॉ0 बीएस तोमर, एली डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता, एली रितु वर्मा, एली उदयवीर सिंह, एली डॉ0 वीरेंद्र कुमार, एली पंकज सिंह, एली ज्ञानेंद्र शर्मा, एली मधु जाम, एली मनीषा शर्मा, एली गोपाल गर्ग, एली ममता अग्रवाल, एली अशोक अग्रवाल, एडवोकेट मुकुल त्यागी, एडवोकेट एली विजेंद्र गर्ग, एली आनंद प्रकाश, एली अनिल गोयल आदि मौजूद रहे।