Banga Electronics

Kidszee

हापुड सिटी कोतवाली पुलिस ने 1.25 करोड़ कीमत के Jio टावर से चोरी समान के साथ तीन आरोपियों को दबोचा।

Report By-Naveen Gautam
हापुड। सिटी कोतवाली पुलिस व SOG टीम द्वारा मोबाइल टावरों से बैट्री, इलैक्ट्रानिक चिप, फाईबर केबल आदि चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 03 सदस्यों को किया गिरफ्तार जिनके कब्जे से 07 मोबाईल टावर बैटरी 02 राउटर टावर, 01 कूलिंग फैन टावर, 6 बण्डल फाईवर केबिल, 69 RF BTS कार्ड 01 अदद हतौडी, 01 अदद छैनी, 01 अदद प्लास, 01 अदद प्लास कटर, 01 अदद तार काटने की कैंची, 01 अदद गैस कटर, 05 अदद नम्बर प्लेट, 1821 छोटी चिप, 344 बड़ी चिप (कीमत करीब 1.25 करोड़ रूपये), 02 अदद मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद।
कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक हापुड महोदय द्वारा जनपद हापुड़ में हो रही टावर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत उ0नि0 श्री महाराज सिंह मय -उ०नि०श्री महन्थराज यादव मय हमराह है० का० 225 प्रताप सिंह, का0 1031 अनित कुमार व का० प्रदीप कुमार व जनपदीय SOG टीम के उ0नि0 श्री पारस मलिक, हेका 478 सचिन त्यागी, मलिक, का 728 अंकुर धामा, का 28 विनीत धामा, का 373 कुलदीप सिंह द्वारा 03 शातिर अभियुक्तगण 444 राजीव 1. अमन पुत्र कल्लू खां निवासी मनं 246/57 ईस्ट स्कूल ब्लाक थाना मंडावली जनपद पूर्वी दिल्ली 92 उम्र करीब 22 वर्ष 2. समद पुत्र मोबीन निवासी मनं 246/69 गली नं 4 ईस्ट स्कूल ब्लाक थाना मंडावली जनपद पूर्वी दिल्ली 92 उम्र 22 वर्ष 3. कासिम पुत्र असलम निवासी कल्याण पुरी इंद्रा कैम्प झुग्गी 21/311 नियर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पूर्वी दिल्ली को ग्राम अच्छेजा के जंगल में स्थित रिलायंस जिओ के टावर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 07 मोबाईल टावर बैटरी 02 राउटर टावर, 01 कूलिंग फैन टावर, 6 बण्डल फाईवर केबिल 69 RF BTS कार्ड 01 अदद हतौडी, 01 अदद छैनी, 01 अदद प्लास, 01 अदद प्लास कटर 01 अदद तार काटने की कैंची, 01 अदद गैस कटर, 05 अदद नम्बर प्लेट, 1821 छोटी चिप 344 बड़ी चिप 01 अदद एप्पल कम्पनी का मोबाईल फोन व 01 अदद ओप्पो कम्पनी का मोबाईल फोन 01 ब्रेजा कार रंग लाल बरामद हुए।
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड़ नगर पर मु०अ०सं० 181/2022 धारा 411/413/414/420/467/468/471/380/511/34 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारदा अभियुक्तगण का नाम व पता
1. अमन पुत्र कल्लू खां निवासी मन 246/57 ईस्ट स्कूल ब्लाक थाना मंडावली जनपद पूर्वी दिल्ली 92 उम्र करीब 22 वर्ष 
2. समद पुत्र मोबीन निवासी मन 246/69 गली नं 4 ईस्ट स्कूल ब्लाक धाना मंडावली जनपद पूर्वी दिल्ली 92 उम्र 22 वर्ष
3. कासिम पुत्र असलम निवासी कल्याण पुरी इद्रा केम्प झुग्गी 21/311 नियर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पूर्वी दिल्ली

बरामदगी का विवरण
1. 01 ब्रेजा कार रंग लाल
2. 07 मोबाईल लीथियम आयन टावर बैटरी,
3. 02 राउटर, जिसमें 01 जुनिफर कंपनी और एक सिस्को कंपनी शामिल हैं
4. 01 कूलिंग फैन यूनिट डेल्टा कम्पनी 
5.6 बण्डल फाईवर केबिल
6.69RF- BTS कार्ड 
7.01 अदद हतोडी
8.01 अदद छैनी
9. 01 अदद प्लास
10, 01 अदद प्लास कटर 
11. 01 अदद तार काटने की कैची,
12 01 अदद गैस कटर यूनिफाई कम्पनी,
13. 05 अदद नम्बर प्लेट
14, 1821 छोटी चिप, 15. 344 बड़ी चिप,
16. 01 अदद एप्पल कम्पनी का मोबाईल फोन 
17. 01 अदद ओप्पो कम्पनी का मोबाईल फोन

पूछताछ का विवरण 
अभियुक्तगण ने बताया कि आज हम अच्छेजा रिलायंस जियो टावर में से टावर का बैट्री, चिप आदि सामान चोरी करने के लिए आये थे इस टावर से हमने इस साल जनवरी में बैटरी व इलेक्ट्रानिक चिप चोरी किया था तथा 5-6 दिन पहले भी इस टावर पर चोरी करने आये थे परन्तु चोरी नहीं कर पाए थे कड़ाई से पूछने पर अभियुक्तगण कि साहब हम लोग टावरो से चिप वगैरह को गैस कटर हथोडा सूमी पलास तार काटने की कैंची से काटकर चोरी करते है और चोरी किये गए सामानों का फोटो मोबाईल से खींचकर चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ीयो में भेजते है जिनसे अच्छी कीमत का सौदा हो जाता है। इससे पूर्व भी हम लोगों ने अमरोहा में गजरौला के पास से व हापुड़ में सिखेड़ा से करीब 8-9 दिन पहले मोबाईल टावरों का कीमती सामान चोरी किया था हमने वह सारा सामान लेकर हमने बेचने के लिए इकटठा किया था। गाड़ी पर हमने जो नम्बर प्लेटे आगे पीछे DL 3CCE 2584 लगा रखी है वह हम सबने अपने आप को बचाने के लिए गलत नम्बरों की कूटरचना कर रखी है। फर्जी नम्बर वाली प्लेटो को घटना के बाद हटा कर सही नम्बर वाली प्लेट लगा लेते है।

अभियुक्त को गिरफ्तार तथा माल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 श्री महाराज सिंह थाना हापुड नगर जनपद हापुड़। 
2. उ0नि0 श्री महन्थराज यादव थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़।
3. उ0नि0 श्री पारस मलिक, SOG टीम हापुड 
4. है0का0 225 प्रताप सिंह, थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड।
5. का0 1031 अनित कुमार थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड।
6. का० प्रदीप कुमार, थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़।
7. है0 का 478 सचिन त्यागी, SOG टीम हापुड
8. का 444 राजीव मलिक, SOG टीम हापुड़।
9. का 728 अंकुर धामा, SOG टीम हापुड। 10. का 28 विनीत धामा, 50G टीम हापुड
11. का 373 कुलदीप सिंह SOG टीम हापुड।