Reoprt By- Naveen gautam
हापुड़। होली पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले एक दरोगा सहित पांच पुलिस कर्मियों को एसपी दीपक भूकर ने सस्पेंड किया है।
एसपी की इस कार्यवाही से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात एसपी दीपक भूकर जनपद की सड़को पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले थे। उन्होंने जगह-जगह हो रहे होलिका दहन व सुरक्षा व्यवस्था की जांच पड़ताल की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में ढिलाई बरतने पर एसपी ने एक दरोगा सहित 5 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया। जिनमें निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह, दरोगा सुरेश पाल और तीन हेडकांस्टेबल शामिल है। इनकी डयूटी हापुड़ में एसएसवी पुलिस चौकी और पिलखुवा में बस अड्डा पर लगी थी।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैरियर और अन्य चेकिंग पॉइंट पर लगी ड्यूटी पर पुलिसकर्मियों को सतर्कता से अपनी ड्यूटी को अंजाम देना होगा। वह खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। इसलिए किसी भी सूरत में जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।




