हापुड़। उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड विजय तथा सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के पुनः विजयी होने पर बृहस्पतिवार को गढ़ रोड स्तिथ निकुंज फार्म हाऊस में कार्यकर्ता सम्मान व होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सम्मान पाकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर जमकर होली खेली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने यूपी में प्रचंड जीत हांसिल की है। जिसका श्रेय पार्टी के वरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ताओं जाता है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ चुनाव में कड़ी मेहनत की। जिसका परिणाम आज सबके सामने है। सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ होली भी खेली। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग का विकास किया। जिसके चलते प्रदेश की जनता ने पुनः भाजपा को प्रचंड बहुमत देने का कार्य किया। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा ने हमेशा सबका साथ सबका विकास के नारे की बुलन्द किया। जिसका परिणाम आज सभी वर्गों ने भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने का कार्य किया। उन्होंने अपनी पुनः जीत पर कार्यकर्ताओं व विधानसभा की जनता का धन्यवाद किया। सदर विधायक ने सांसद राजेन्द्र अग्रवाल सहित सभी भाजपा नेतागण व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर होली खेली।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रफ्फुल सारस्वत, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रमोद नागर, जिला महामंत्री श्यामेन्द्र त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ, मनोज बाल्मीकि, प्रवीण सेठी, मोहन सिंह, राहुल शर्मा, सभासद सुमनपाल सिंह, पूर्व सभासद दामोदर दास, नन्हे सिंह जाटव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।



