Reoprt By- Lakshman singh
मेरठ। मेरठ के राधा गोविंद में आयोजित मिस्टर यूपी प्रतियोगिता में आनंद प्रकाश सिंह ने मिस्टर यूपी का ख़िताब जीतकर नाम रोशन किया है। आनंद के पिता महेंद्र सिंह वर्तमान में जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर के प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात है। आनंद के मिस्टर यूपी ख़िताब जितने पर बधाई देने वालों का उनके घर पर तांता लगा हुआ है। आनंद मूलरुप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले है। फ़िलहाल मेरठ में रह रहे है। आनंद ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई भी पूरी कर ली है।



