Banga Electronics

Kidszee

Hapur : एंटी भू-माफिया व अवैध शराब को लेकर सचेत रहें अधिकारी : डीएम


(डीएम अनुज सिंह व एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन समीक्षा बैठक करते हुए)

Report by- Naveen Gautam
हापुड। जिलाधिकारी अनुज सिंह व अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक माह फरवरी 2022 तक की प्रगति के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित की गई। बैठक में कर करेत्तर, वाणिज्यकर, स्टाम्प एवं निबन्धन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा, नगर विकास, वन विभाग, अलौह खनन, कृषि विपणन,सिंचाई आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने कर करेत्तर एवं लक्ष्य वसूली के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि लम्बित राजस्व वादों का शीघ्र सुनवाई करके निस्तारण किया जाये। उन्होंने स्टाम्प वाद,  कृषि भूमि, वृक्षारोपण आदि का आवंटन, चकमार्ग तथा सार्वजनिक उपयोग की भूमि व तालाब पोखरों आदि से हटाये गये अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली का लक्ष्य शतप्रतिशत पूरा किया जाये।
जिलाधिकारी ने एंटी भू माफिया जैसे कार्यों पर अब तक किये गये कार्यों की प्रगति को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने मासिक लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति के सम्बन्ध में वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा विभाग, नगर विकास, वन विभाग, खनन आदि विभागों को निर्धारित समय में राजस्व की वसूली का कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि आबकारी में राजस्व बढ़ाया जाए तथा आगामी त्यौहार होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सभी उप जिला अधिकारी अवैध शराब को लेकर सचेत रहें।