रिपोर्ट- इकराम खान
बुलन्दशहर। मृतक दिनेश की 4 दिन से लगातार तलाश कर रहे थे दिनेश के परिजन। रजवाहे में दिनेश का शव दबा मिलने पर गांव में फैली सनसनी। मृतक के परिजन थाना पुलिस पर भी लापरवाही का लगा रहे हैं आरोप।
पुलिस मौके पर, फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के ढाँकर गांव के पास स्थित रजवाहे की घटना। रजवाहे में लापता युवक शव गड़ा मिलना मामला। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर खुर्जा-चोला मार्ग को किया जाम। सीओ समेत भारी पुलिसफोर्स मौके पर, हंगामा जारी। पुलिस मृतक के परिवार को समझाने का कर रही है प्रयास। बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के ढाँकर में मिला था युवक का शव।


