- जय श्री राम के नारों से गूंज उठा गढ़मुक्तेश्वर
By- भूपेन्द्र सागर (ब्यूरो, गढ़मुक्तेश्वर)
गढ़मुक्तेश्वर। रविवार को रामनवमी व हिन्दू युवा वाहिनी के 20वें स्थापना दिवस पर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया।शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दू युवा वाहिनी प्रदेश मंत्री नागेन्द्र प्रताप सिंह तोमर रहे।इस शोभायात्रा में केवल हिन्दू युवा वाहिनी ही नही बल्कि हर संगठन के कार्यकर्ताओं ने भगवा वस्त्र व भगवा ध्वज के साथ हिस्सा लिया।शोभायात्रा हर वर्ष की तरह गढ़मुक्तेश्वर अनाज मंडी से प्रारम्भ होकर नक्का कुआँ मन्दिर पर समापन हुआ। शोभा यात्रा में हिन्दू युवा वाहिनी के वार्ड से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। व गढ़मुक्तेश्वर के लोगो में भगवा का एक अलग सन्देश पहुचाने का कार्य किया।शोभायात्रा के दौरान खूब लगे जय श्री राम के नारे।इतना ही नहीं जय श्री राम के नारों से गढ़मुक्तेश्वर गूंज उठा। इस शोभायात्रा हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाउपाध्यक्ष टिंकु शर्मा,नगर अध्यक्ष शोभित ठाकुर, राहुल शुक्ला(रिंकु),दीपक वर्मा,सुरेश पंडित,अंकित शर्मा बिहानी,पिंटू गोस्वामी,अमित जोगी,अंकित अग्रवाल,प्रदीप रावत,पुष्कर शर्मा,लोकेश सैनी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



