हापुड। नवरात्र के आखरी नौवें दिन माँ आद्यशक्ति श्री चंडी जी की पालकी शोभायात्रा बड़े धूमधाम से श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर राजेन्द्र नगर से राधापुरी से विवेक विहार से होते हुए श्री चंडी मंदिर पर विश्राम हुई। पालकी शोभायात्रा का जगह जगह पर फूलों से भव्य स्वागत किया गया एवं पालकी शोभायात्रा में रियान पब्लिक स्कूल के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य कर एवं डांडिया खेलकर अपनी अभिव्यक्ति को रिझाया गया तथा शोभायात्रा के आखिरी दिन अनेक झांकी मां काली जी , मां चंडी जी, हनुमान जी की झांकी आदि निकाली गई तथा साथ ही पालकी शोभायात्रा का पक्का बाग चौराहे से चंडी मंदिर तक पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पालकी शोभायात्रा में पालकी समिति के पदाधिकारियों एवं पालकी में आये सभी श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया और समिति के पदाधिकारियों द्वारा चंडी मंदिर के बाहर महाआरती कर शोभायात्रा को मंदिर में विश्राम किया।
इस दौरान पालकी समिति के संस्थापक रविन्द्र जिंदल, देवेश शर्मा, विनय प्रकाश, नवीन आनंद, राहुल कंसल, नरेश शर्मा, संजय अग्रवाल, मनु गर्ग, अखिल अग्रवाल, पंकज त्यागी, निखिल जैन, हेमंत त्यागी, प्रमोद कुमार, महेश टियाला, प्रखर गोयल, दिंपाशु जैन, चिराग गोयल, संदीप सिंहल आदि मौजूद रहे।



