By- संजय कश्यप
हापुड। एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 वाणिज्य कर गाजियाबाद जोन प्रथम, गाजियाबाद द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में रेवती कुज, हापुड में स्थिति वाणिज्य कर (जी०एस०टी०) कार्यालय का कार्यालयाध्यक्ष कुलदीप रत्न सिंह डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर हापुड एवं डा० संजीव पाठक डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर खण्ड-4, हापुड द्वारा 07 अप्रेल को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारियों की समय से उपस्थिति व कार्यालय की साफ-सफाई, राजकीय अभिलेखों का उचित रख-रखाव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोई भी बाहरी व्यक्ति खण्ड कार्यालयों में उपस्थित नहीं पाया गया सभी नियमित कर्मचारी राजकीय कार्य करते पाये गये । यद्वपि साफ-सफाई के बिन्दु पर कर्मचारियों को कार्यालय में स्वच्छता पूर्ण वातावरण तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया ।


