By- Ahmad suhel
हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा 5 साल के बच्चे के साथ कुकर्म कर दिया, रोते हुए पीड़ित किसी तरह जब अपने घर पहुंचा तो उसकी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गये, परिजन पीड़ित बच्चे को लेकर तुरंत थाने पहुंचे।
परिजनों की तहरीर के आधार पर मासूम को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, परिजनों ने बताया कि बच्चा पढ़ाई कर रहा था उसी दौरान आरोपी युवक मासूम बच्चे को बहला-फुसलाकर ले गया था, पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।


