Banga Electronics

Kidszee

जिलाधिकारी अनुज सिंह का तबादला सीतापुर, मेघा रूपम जिलाधिकारी हापुड़ बनीं


By-अहमद सुहैल
 लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार की शाम को 6 IAS अधिकारियों के तबादले किये, इन तबादलों की एक खास बात यह रही कि तबादलों की इस कड़ी में हापुड़ जिलाधिकारी अनुज सिंह का तबादला सीतापुर के लिए कर दिया गया है अब उनके स्थान पर मेघा रूपम को हापुड़ का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, मेघा रूपम इससे पहले मेरठ में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी निभा रहीं थीं, 2014 IAS बैंच TOP 10 में शामिल मेघा रूपम राष्ट्रीय स्तर के खेलों में शामिल रहीं हैं निशानेबाजी की राष्ट्रीय खिलाड़ी रही रूपम ने अपना पहला नेशनल आगरा में खेला था, IAS की टॉप टेन में अपना नाम शुमार कराने वाली मेघा रूपम का फंडा है, मेहनत करो और मुकाम पाओ।
  अपनी सफलता को भगवान की कृपा मानने वाली मेघा रूपम ने लगातार प्रतिदिन 12 से 14 घन्टे तक पढ़ाई की है उन्होंने कभी चीफ जस्टिस इंडिया बनने का सपना देखा था, किंतु देश सेवा के लिए कुछ भी करने का जज्बा रखने के कारण IAS बन गयी।
  अपने पिता ज्ञानेश गुप्ता IAS से प्रेरणा पाने वाली मेघा रूपम के पति मनीष गुप्ता भी उन्हीं के बैंच के IAS अधिकारी हैं, मेघा मूल रूप से आगरा की रहने वाली हैं, लेकिन उनकी स्कूली पढ़ाई केरल में हुई, अपनी पढ़ाई के दौरान ही वह निशानेबाजी में हाथ आजमाने लगीं तथा अपनी काबलियत से राज्य को तीन स्वर्ण पदक हासिल करने में सफलता प्राप्त की, अपनी सिविल सर्विस की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उनकी पहली ज्वाइनिंग एसडीएम मीरगंज जनपद बरेली के पद पर हुई थी।